{"_id":"62699eaae18c4029065b60a2","slug":"16-enrolled-for-student-union-election-in-up-college-varanasi-news-vns650639743","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 16 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 16 ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदय प्रताप कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री के पद पर तीन-तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। वहीं संकाय प्रतिनिधि के पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया।
बुधवार को 11 बजे से यूपी कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 12:30 बजे तक सिर्फ 10 प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया था। इसके बाद नामांकन की समय सीमा खत्म होने तक 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। फूल-मालाओं से लदे छात्र प्रत्याशी ढोल-नगाड़े और नारेबाजी के बीच नामांकन करने पहुंच रहे थे।
चुनाव अधिकारी डॉ. बनारसी मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सूर्य प्रताप सिंह, उत्तम कुमार सिंह, सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष पद पर प्रतीक उपाध्याय, अभय सिंह, विवेक सिंह, महामंत्री पद पर शिवम सिंह, अभिषेक सिंह, प्रशांत सिंह, पुस्तकालय मंत्री पद पर अभिषेक सिंह, दिवाकर पांडेय और हरिओम ने पर्चा भरा है। वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए दिव्यांशु सिंह, कला संकाय में सूरज कुमार सिंह, वाणिज्य संकाय में अर्पित कुमार सिंह और कृषि संकाय में हरिकेश मिश्रा ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
आचार संहिता की उड़ाई धज्जियां
यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन के दौरान लिंगदोह कमेटी की सिफारिश और आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। नामांकन के लिए सुबह से ही भोजूबीर, अर्दली बाजार, शिवपुर और आसपास की कॉलोनियों में छात्र इकट्ठा होने लगे थे। खुली छत वाली जीप और बाइकों के काफिले के जरिये प्रत्याशियों ने अपना दमखम भी दिखाया। नामांकन जुलूस के कारण कचहरी, पुलिस लाइन, अर्दली बाजार, महावीर मंदिर और नटिनियादाई रोड पर जाम लगा रहा।