फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   16 camels being taken to West Bengal after being loaded on DCM recovered in varanasi

Varanasi: डीसीएम पर लादकर पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे 16 ऊंट बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2022 01:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 28 Jun 2022 01:31 PM IST
सार

पुलिस ने डीसीएम पर लादकर पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे 16 ऊंटों को बरामद किया। 

विज्ञापन
16 camels being taken to West Bengal after being loaded on DCM recovered in varanasi
बरामद किए गए ऊंट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में रामनगर पुलिस ने बाईपास पुल पर सोमवार को सायं भीटी गांव के पास से डीसीएम पर लादकर पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे 16 ऊंटों को बरामद किया। पुलिस ने ट्रक चालक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी ऊंटों को हाईवे के किनारे रखा गया है और निगरानी के लिए सिपाही तैनात हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया दिल्ली की गौ- ज्ञान फाउंडेशन की स्वयंसेविका लता देवी की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को टेंगरा मोड़ भीटी गांव के पास घेराबंदी कर यह डीसीएम पकड़ा। इसपर 16 ऊंटों को क्रूरता पूर्वक लादकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


तीन तस्कर बागपत के कोतवाली माजिद, फोर्ट रोड ईदगाह कॉलोनी के रिजवान राजपूत एवं मोहम्मद जाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद ऊंट कुर्बानी के लिए बागपत से पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed