फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पढ़ाई से पहले स्कूलों को जुटाने होंगे संसाधन

पढ़ाई से पहले स्कूलों को जुटाने होंगे संसाधन

Mon, 24 Jun 2019 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
पढ़ाई से पहले स्कूलों को जुटाने होंगे संसाधन
वाराणसी। माध्यमिक विद्यालयों में इस बार एक जुलाई से कक्षाएं चलाए जाने से पहले विद्यालयों में सभी संसाधनों को पूरा करना होगा। इसमें कक्षाओं में बिजली, पानी के साथ ही छात्र-छात्राओं की संख्या के हिसाब से बैठने की व्यवस्था आदि को 30 जून तक पूरा करना है। 28 जून को शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में सुविधाओं के साथ ही वर्ष भर चलने वाली योजनाओं पर समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के इंटर तक के विद्यालयों में समय-समय पर सुविधाओं की मानीटरिंग की जाती है और कमियां मिलने पर इसको दूर करने का निर्देश भी दिया जाता है। बावजूद इसके समस्या दूर नहीं हो पाती है और इसकी शिकायत भी अभिभावक करते हैं। इस बार कक्षाएं शुरू होने से पहले से इसे हर हाल में दूर करने की योजना पर अमल शुरू हो गया है।
विज्ञापन

14 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बैठक कर इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया था। 25 जून से विद्यालय खोला जाना है लेकिन कक्षाएं एक जुलाई से शुरू होंगी। इसके पहले 25 से 30 जून तक सभी तैयारियां पूरी कराई जाएंगी। इसके अलावा प्रधानाचार्यों को पौधरोपण, गुणवत्ता परक शिक्षा, इंस्पायर अवार्ड, छात्रवृत्ति, खेलकूद, रेडक्रास, स्काउट और संचारी रोग के रोकथाम को लेकर भी योजना बनाने को कहा गया है। जिससे कि जरूरत पड़ने पर ये योजनाएं भी चलाई जाए सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed