फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हेलमेट के बगैर बाइक चला रहा था हेड कांस्टेबल, निलंबित

हेलमेट के बगैर बाइक चला रहा था हेड कांस्टेबल, निलंबित

Mon, 24 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट के बगैर बाइक चला रहा था हेड कांस्टेबल, निलंबित
वाराणसी। पुलिस कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल शकील अहमद को बगैर हेलमेट के बाइक चलाते देख एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने रविवार को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा उपायों की अनदेखी कर जो भी वाहन चलाएगा उस पर मोटर व्हीकल एक्ट के अलावा विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, कैंट रोडवेज सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त अभियान में 32 वाहनों की सीज किया गया। इनमें से तीन डग्गामार बसें कैंट रोडवेज के समीप से पकड़ कर रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी ने सीज की। अभियान के दौरान 1356 वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते मिले। इन सभी का चालान कर 65800 रुपया शमन शुल्क जमा कराया गया। रात नौ बजे के लगभग शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान ढाई दर्जन वाहन चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

रथयात्रा और चौकाघाट में रोजाना की जाम की समस्या के समाधान के लिए रविवार को कार्ययोजना बनाई गई। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे तक रथयात्रा चौराहा पर सचल दस्ता मौजूद रहेगा। इसके अलावा चौकाघाट पर इंटरसेप्टर मौजूद रहेगा। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि जाम की समस्या होने पर राहगीर उनके मोबाइल नंबर 9454401874 और यातायात हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed