{"_id":"5d0e95908ebc3e470d4f118d","slug":"15612368644-varanasi-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म चार पर पहुंची ट्रेन, दो नंबर पर होता रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म चार पर पहुंची ट्रेन, दो नंबर पर होता रहा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आए दिन रेलवे की मनमानी का खामियाजा यात्रियों को चुकाना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला शनिवार को हुआ। रांची इंटरसिटी एक घंटे तक आउटर पर खड़े रहने के बाद प्लेटफार्म नंबर चार पर ले ली गई। जबकि यात्री ट्रेन का इंतजार दो नंबर प्लेटफार्म पर करते रहे। जब कंट्रोल को यह सूचना मिली तो आनन-फानन में इसका एनाउंस शुरू हुआ। ऐसे में यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति रही।
रांची इंनटरसिटी 60 मिनट तक कैंट रेलवे स्टेशन के आउटर पर खडी़ रही। शाम को 4:05 बजे यह ट्रेन प्लेटफ ार्म नंबर दो के बदले चार पर आकर खडी़ हुई लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों ने इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को नहीं दी। ट्रेन का प्लेटफ ार्म बदल दिया गया और ट्रेन प्लेटफ ार्म पर पहुंच भी गई। जब एक कर्मचारी ने जाकर जिम्मेदार कर्मी से पूछा की चार नंबर पर कौन सी ट्रेन खडी़ है। तब पैनल पर मौजूद स्टेशन मास्टर ने बताया की रांची इंनटरसिटी खडी़ है। उस समय साढे़ चार बज चुके थे। सूचना देरी से मिलने के कारण इसे लेट से प्रसारित किया जा सका। यात्री ट्रेन के इंतजार में दो नंबर पर बैठे थे। सभी भागते हुए चार नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे। ट्रेन शाम को 4:05 से 4:55 तक खड़ी रही।
अमृतसर से डिब्रूगढ़ जाने वाली अमृतसर- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के किसी भी कोच में शनिवार को पानी नहीं था। यात्रियों के हो हल्ला मचाने के बाद पानी भरने की सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद भी ट्रेन में पानी नहीं भरा जा सका। बिना पानी के ही ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
चार अवैध वेंडर सहित पांच लोग चढ़े आरपीएफ के हत्थे
वाराणसी। डुप्लिकेट पंजाब में अवैध रूप से पानी बेचते चार अवैध वेंडर शनिवार को आरपीएफ के हत्थे चढ़े। आरपीएफ को सूचना मिली कि डुप्लीकेट पंजाब मेल में अनाधिकृत रूप से चढ़े लोग पानी बेच रहे हैं। आरपीएफ ने बाबतपुर रेलवे स्टेशन के समीप घेराबंदी कर चारों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से पानी की अवैध बोतलें और खाने की वस्तुएं बरामद हुईं। वहीं दूसरी ओर शनिवार की सुबह महानगरी एक्सप्रेस में सीट बेचते एक कुली श्याम बाबू को आरपीएफ ने हिरासत में लिया। बाद में उसका चालान कर दिया गया।