फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   टूटे शीशे के साथ विमान ने भरी मुंबई की उड़ान

टूटे शीशे के साथ विमान ने भरी मुंबई की उड़ान

Sun, 23 Jun 2019 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
टूटे शीशे के साथ विमान ने भरी मुंबई की उड़ान
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को मुंबई जाने वाले स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान की खिड़की का टूटा शीशा और लगाए गए टेप को देख यात्री सहम गए। यात्री ने ट्वीट कर इसकी शिकायत एयरलाइंस और उड्डयन मंत्रालय से की है।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के विमान में बैठने के दौरान यात्रियों की नजर खिड़की के टूटे शीशे पर पड़ी। इसे टेप से चिपकाया गया था। यात्री अनुज ने पहले इसकी शिकायत क्रू मेंबर से की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर ट्वीट कर इसकी शिकायत एयरलाइंस से की। उन्होंने अपने ट्वीट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी टैग किया। ट्वीट में लिखा कि विमान की खिड़की के क्रैक शीशे पर टेप चिपकाया गया है। क्रू मेंबर का कहना है कि इससे दिक्कत नहीं है। शीशा पहले से ही टूटा है और आज यह चौथी उड़ान है। उधर, एयरलाइंस के जानकारों का कहना है कि खिड़की के भीतरी हिस्से का शीशा टूटने पर समस्या नहीं आती है। बाहरी शीशा टूटने पर ही दुर्घटना की आशंका होती है। स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा होता तो विमान उड़ान ही नहीं भरता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed