फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चप्पल पहन कर जिम के अंदर जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

चप्पल पहन कर जिम के अंदर जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

Sun, 23 Jun 2019 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
चप्पल पहन कर जिम के अंदर जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया इलाके में स्थित एक जिम में शनिवार की रात चप्पल पहन कर जिम के अंदर आने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान सरैया पक्के महाल निवासी ताहिर (25) और लौट सरिया निवासी सफ ी (24) को पांच युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घायलों का आरोप है कि उनके साथ लूट की घटना भी हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए कबीरचौरा अस्पताल ले गई। ताहिर और सफ ी की तहरीर पर जैतपुरा थाने में सनी, अजय, बरसाती, लवकुश और आकाश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सरैया निवासी निसार अहमद मछली मंडी के पास किराए के मकान में जिम चलाता है। रात के वक्त जिम में ताहिर और सफ ी एक्सरसाइज करने पहुंचे थें। दोनों युवकों का आरोप है कि वहां पहले से मौजूद पांचों युवकों ने उन्हें जिम के राड और प्लेट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व नकदी, मोबाइल और चैन भी लूट लिया है। वहीं जैतपुरा पुलिस का कहना है कि चप्पल पहन कर जिम में जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। घायल युवकों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती ताहिर और सफ ी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed