फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुख्यमंत्री ने किया बाबा का झांकी दर्शन, धाम का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने किया बाबा का झांकी दर्शन, धाम का किया निरीक्षण

Sun, 23 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया बाबा का झांकी दर्शन, धाम का किया निरीक्षण
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की रात 10.16 बजे बाबा दरबार पहुंचे। शयन आरती के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाबा के गर्भ गृह में पहुंचकर उनका झांकी दर्शन किया और तत्काल वहां से बाहर आ गए। इसके बाद मुख्यमंत्री गेट नंबर तीन नीलकंठ द्वार से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम की ओर गए जहां उन्होंने निर्मल मठ जूना अखाड़ा सहित कई अन्य भवनों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि इस भवन के अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से अनुमति मिलते ही अधिग्रहण कर लिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इसे जल्द करने को कहा। यह भी कहा कि ये भवन जर्जर हालत में है और इसके गिरने का भी खतरा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वहां चल रही मिट्टी की खुदाई आदि के कार्यों के बारे में भी जाना। अधिकारियों ने बताया कि डीपीआर के हिसाब से मिट्टी की खुदाई का कार्य चल रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द इस कार्य को करने के लिए निर्देश दिया। करीब 16 मिनट मंदिर परिसर में रहने के बाद मुख्यमंत्री 10.32बजे रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वहां खड़े श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारे से स्वागत किया।
विज्ञापन

000000
बोले बच्चे-स्कूल बंद है, खुलवा दीजिए
काशी विश्वनाथ धाम से निरीक्षण कर लौट रहे सीएम योगी आदित्यनाथ को देखने वालों की भीड़ लगी रही। यहां उनकी नजर बाहर खड़े बच्चों पर पड़ी तो पास बुलाया। बच्चे पास पहुंचे और बंद स्कूल के खुलवाने की अपील की। बच्चों ने कहा कि बहुत दिनों से स्कूल बंद है, उसे खुलवा दीजिए। इस पर सीएम ने जल्द से जल्द स्कूल खुलवाने की बात कही और फिर सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed