{"_id":"5d0d3d8f8ebc3e7e9e3724a7","slug":"15611488008-varanasi-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती ने जनता को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती ने जनता को किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उमसभरी गरमी के बीच शुक्रवार को भी बिजली की कटौती हुई। इससे आम जनता को परेशानी हुई। सुबह से रात तक कई उपकेंद्रों से ट्रिपिंग और शटडाउन जारी रही। चौकाघाट, बेनियाबाग, मंडुवाडीह, लंका, कचहरी, सारनाथ, लोहता, कैंट, साकेतनगर आदि इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। साकेतनगर के वरुण कुमार ने कहा कि सुबह 8 बजे से बिजली गुल रही। दस बजे तक नहीं आई। उपकेंद्र पर फोन किया गया तो रिसीव नहीं हुआ। बाद में 11 बजे आ गई।
चौकाघाट के शोमनाथ के अनुसार सुबह से रात तक कई बार बिजली आई और गई। कभी पांच मिनट के लिए तो कभी आधे घंटे के लिए कटौती की गई। बारिश के चलते जो समस्याएं आई थीं उन्हें दुरुस्त करने के लिए भी सुबह से शाम तक पेट्रोलिंग हुई। इस दौरान टूटे तारों को बदलने के लिए भी शटडाउन लिया गया। उधर, सड़क चौड़ीकरण के चलते कई क्षेत्रों में कटौती भी की जाएगी। अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के चलते लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा है। इसके चलते शनिवार को मंडुवाडीह उपकेंद्र से आपूर्ति सुबह 9 से 11 बजे तक बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार संत अतुलानंद से जेपी मेहता तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए पांडेयपुर और पन्नानाल पार्क उपकेंद्र से सुबह 9 से 1 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।