फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डॉक्टर के कमरे में दवा लिख रहे थे दलाल

डॉक्टर के कमरे में दवा लिख रहे थे दलाल

Sat, 22 Jun 2019 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के कमरे में दवा लिख रहे थे दलाल
वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक और जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में डॉक्टरों के केबिन में दवा लिखते हुए दो दलालों को रंगे हाथ पकड़ा गया। दोनों दलालों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई गई। पूरे मामले की जांच पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक पंकज कुमार, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी और सीएमओ डॉ. वीबी सिंह दीनदयाल अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान चिकित्सक डॉ. एसके राय और डॉ. सत्यप्रकाश के कमरे में बैठकर बाहर की दवाओं की पर्ची बना रहे दो दलालों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों श्यामा मेडिकल स्टोर व कालभैरव मेडिकल स्टोर से जुड़े थे। दोनों को पुलिस को सौंपते हुए निदेशक ने चिकित्सा अधीक्षक को दोनों मेडिकल स्टोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दोनों डॉक्टरों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सकों के कमरों में दलालों के बैठने के लिए अलग से कुर्सियां लगी हुई थीं। इस पर अधिकारियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस से पूछा कि इतने जिम्मेदार पद पर रहते हुए आखिर आप कर क्या रहे हैं? अधिकारियों के सवालों का सीएमएस कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में काफी अनियमितताएं मिली हैं। अधिकारियों ने अस्पताल में 50 बेड के नवनिर्मित महिला अस्पताल का भी अवलोकन किया और उसकी धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और सितंबर तक हर हालत में तैयार करने का निर्देश प्रोजेक्ट मैनेजर को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed