फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्राइवेट आदमी रख कर जिले में सिपाही-दरोगा कराते हैं अवैध वसूली

प्राइवेट आदमी रख कर जिले में सिपाही-दरोगा कराते हैं अवैध वसूली

Sat, 22 Jun 2019 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट आदमी रख कर जिले में सिपाही-दरोगा कराते हैं अवैध वसूली
वाराणसी। नो इंट्री के दौरान ट्रकों को शहर में जाने देने के लिए उनके चालकों से दरोगा और सिपाही भाड़े पर प्राइवेट आदमी रख कर अवैध वसूली कराते हैं। इसका खुलासा गुरुवार की रात एसएसपी द्वारा गठित टीम की छापेमारी में हुआ। दोषी मिलने पर रोहनिया और फूलपुर थाना के चार सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही बाबतपुर चौकी पर तैनात दरोगा व 11 सिपाहियों और मोहनसराय पिकेट पर तैनात दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

नो इंट्री के दौरान रुपये लेकर सिपाहियों के द्वारा शहर में ट्रक भेजे जाने की शिकायतें एसएसपी को मिली थीं। शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर उन्होंने सादे कपड़े में पुलिस कर्मियों की चार टीम गठित की। रोहनिया थाना अंतर्गत मोहनसराय तिराहा पर प्राइवेट आदमी द्वारा ट्रकों से रुपये लेते देख टीम ने सूचना दी तो सिपाही मुकेश द्विवेदी और अशोक राय को निलंबित कर दिया गया। साथ ही, मोहनसराय पिकेट पर तैनात सिपाही प्रसिद्ध नारायण सिंह और मनोज कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसी तरह का खेल बाबतपुर तिराहा पर भी चल रहा था। छापेमारी करने गई टीम की सूचना पर सिपाही जितेंद्र कुमार सरोज और विपिन कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा लापरवाही बरतने और सही तरीके से ड्यूटी न करने के आरोप में बाबतपुर चौकी के प्रभारी मनोज कुमार कोरी और यहीं तैनात 11 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण को कहा गया है कि वो हर हफ्ते में एक-दो बार सादे कपड़ों में पुलिस की टीम गठित कर ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली की शिकायतोें को चेक कराएं। इस संबंध में जो भी थानेदार लापरवाही करता पाया जाएगा, वह भी कार्रवाई की जद में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed