फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सीसीआर पहुंचे आईजी, सीसी कैमरों पर नजर रखने की ताकीद

सीसीआर पहुंचे आईजी, सीसी कैमरों पर नजर रखने की ताकीद

Sat, 22 Jun 2019 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सीसीआर पहुंचे आईजी, सीसी कैमरों पर नजर रखने की ताकीद
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों की पैदल गश्त का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आईजी रेंज शुक्रवार को अचानक चेतगंज स्थित सिटी कंट्रोल रूम (सीसीआर) पहुंचे। इस दौरान आईजी रेंज ने पुलिसकर्मियों पर सीसी कैमरों पर निरंतर नजर रखने और सूचनाओं के आदान-प्रदान में चूक न होने देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सिगरा स्थित शहीद उद्यान में नवनिर्मित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उन्होंने यातायात संचालन संबंधी व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने सीसीआर और कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने से पहले पुलिस लाइन में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। कहा कि जाम और अतिक्रमण की समस्या के प्रति ट्रैफिक पुलिसकर्मी गंभीरता बरतें और नो इंट्री के दौरान किसी भी सूरत में शहर में भारी वाहन प्रवेश न करें। इसके बाद आईजी ने एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के साथ सिगरा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, रामापुरा और गोदौलिया में पैदल गश्त की। इस दौरान आईजी और एसपी सिटी ने कई दुकानों के बाहर लगे सीसी कैमरों को चेक किया। उधर, एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने हुकुलगंज, पांडेयपुर, चौकाघाट, मकबूल आलम रोड और छावनी क्षेत्र में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान एसएसपी ने आमजन की शिकायतें सुनीं और थानेदारों को उनका समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed