फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मारपीट में युवक घायल, सदमे से वृद्ध की मौत-AZAMGARH

मारपीट में युवक घायल, सदमे से वृद्ध की मौत-AZAMGARH

Fri, 21 Jun 2019 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में युवक घायल, सदमे से वृद्ध की मौत-AZAMGARH
नगरा। क्षेत्र के खैराचक हेतिम (गौरा मदनपुरा) गांव में गुरुवार की रात छेड़खानी को लेकर एक पक्ष ने दूसरे समुदाय के युवक पर हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पीटते देख वहां मौजूद एक वृद्ध की सदमे से मौत हो गई। घायल युवक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, एससी-एसटी की धाराओं में केस दर्ज किया है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के खैराचक हेतिम निवासी अवधेश कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि गुरुवार की रात मेरा भतीजा राकेश कुमार (22) अपनी मौसी के लड़के प्रिंस के साथ गोपाल वर्मा के नलकूप के पास गया था। वहां गांव के कुछ लोगों उस पर हमला कर दिया और लाठी डंडे व बेल्ट से उसे पीटने लगे। प्रिंस किसी तरह भागकर घर आया और जानकारी दी। हमलोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी राकेश को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, सीओ रसड़ा केपी सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने लखन, दुखन पुत्रगण सिराजुद्दीन, शब्बू पुत्र स्व. आफताब, सोनू पुत्र निजामुद्दीन, अजहर पुत्र महबूब, जमालुद्दीन पुत्र इजराइल, बिल्डर पुत्र नसीरूद्दीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर राकेश को पीटते देख गांव के हीरालाल (60) अचेत होकर गिर गए। उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया किंतु रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed