{"_id":"5d0beb1f8ebc3e11691caea1","slug":"156106216014-varanasi-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल सीएम और आज आएंगे उनके दूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल सीएम और आज आएंगे उनके दूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की हकीकत देखने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। आजमगढ़ में बैठक करने के बाद यहां आएंगे और समीक्षा करेंगे। कुछ जगहों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार को जौनपुर की समीक्षा करने जाएंगे। जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना आ गई है। इसकी पुष्टि डीएम सुरेंद्र सिंह ने की। सीएम के आगमन से पूर्व उनके दूत के रूप में एनआरएचएम के मिशन डायरेक्टर पंकज कुमार शुक्रवार को आएंगे। यहां बैठक और निरीक्षण करेंगे।
सीएम आगमन के पूर्व डीएम सुरेंद्र सिंह ने अधिकारियों के पेच कसे। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सभी लोग कार्य शैली बदल लें। शिकायत बढ़ने पर दंडित होंगे। राजातालाब में डिग्री कालेज का निर्माण करा रहे फर्जी ठेकेदार के खिलाफ शुक्रवार की सुबह 10 बजे तक कार्रवाई करें।
उन्होंने राजातालाब सब्जी मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण हटवाने, फुलवरिया फोरलेन के निर्माण कार्य में बाधक बने अतिक्रमण हटवाने को कहा। टेंगरा मोड़ पर बालू भंडारण पर कार्रवाई करें। शहर में नगर आयुक्त हस्ताक्षरित बुकलेट पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दिया जाए। जिनसे उनसे जुर्माना वसूला जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग कार्यालय में बाइक पर हेलमेट लगाकर और चार पहिया सीट बेल्ट लगाकर आएं। ऐसा नहीं तो प्रतिकूल प्रविष्टि और एफआईआर कराया जाएगा।