{"_id":"5d0beb0f8ebc3e11691cae9b","slug":"15610621442-varanasi-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो बढ़ जाएगा बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..तो बढ़ जाएगा बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एक किलोवॉट लोड वाले घरेलू कनेक्शन पर 100 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने पर एक महीने का बिल लगभग 590 रुपये आता है। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन का बिजली बिल दर वृद्धि प्रस्ताव मंजूर हुआ तो उपभोक्ताओं को 100 यूनिट के लिए 730 रुपये चुकाने होंगे। यानी जेब पर 140 रुपये बोझ बढ़ेगा।
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने बिजली दरों में बढ़ोतरी कर सबसे ज्यादा बोझ घरेलू उपभोक्ताओं पर डालने की तैयारी कर ली है। पावर कॉरपोरेशन ने साल 2019-20 के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग को जो प्रस्ताव दिया है, उसमें सबसे ज्यादा दरें इन्हीं की बढ़ाने की बात कही गई है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं का बिजली का बिल करीब 53 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। वहीं, शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली के बिल में 16 से 23 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। उधर, कॉरपोरेशन के प्रस्ताव के विरोध में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद समेत कई संगठनों ने आंदोलन की तैयारी भी शुरू कर दी है।
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह प्रस्ताव बीपीएल उपभोक्ताओं के साथ धोखा है। अगर प्रस्ताव लागू होता है तो बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली करीब 53 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी। उनका कहना है कि पहले सौभाग्य योजना में गरीबों को फ्री कनेक्शन दिया गया। अब उन उपभोक्ताओं पर भारी-भरकम बोझ डालने की तैयारी की जा रही है।