फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   करमाइकल लाइब्रेरी: नहीं बनी बात, आज सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेंगे अधिकारी

करमाइकल लाइब्रेरी: नहीं बनी बात, आज सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेंगे अधिकारी

Wed, 19 Jun 2019 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
करमाइकल लाइब्रेरी: नहीं बनी बात, आज सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखेंगे अधिकारी
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए खरीदे जा रहे हैं करमाइकल लाइब्रेरी में होने वाली वार्ता मंगलवार को विफल रही। ऐसे में बुधवार को मंदिर प्रशासन के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। करमाइकल लाइब्रेरी में 23 कार्यालय सहित कुल 36 दुकानें हैं। इनमें से कुछ दुकानदारों ने आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने कमिश्नर वाराणसी, मंदिर प्रशासन को दुकानदारों से वार्ता और आपसी सुलह समझौते का समय दिया था। लेकिन, मंगलवार की शाम कमिश्नर दीपक अग्रवाल और मंदिर प्रशासन के सीईओ विशाल सिंह के साथ हुई वार्ता में दुकानदार राजी नहीं हुए। दुकानदारों का कहना था कि जब तक दुकानें नहीं बनती हैं तब तक हम लोगों को खर्च दिया जाए। इस पर मंदिर प्रशासन नहीं माना ऐसे में यह वार्ता विफल हो गई। अब बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में मंदिर प्रशासन अपना पक्ष रखेगा। इसकी पुष्टि खुद सीईओ विशाल सिंह ने की। कहा कि अपना पक्ष रखने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed