फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मामी और भांजे को आपतिजनक हाल में देख मामा ने किया विरोध तो की हत्या

मामी और भांजे को आपतिजनक हाल में देख मामा ने किया विरोध तो की हत्या

Wed, 19 Jun 2019 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
मामी और भांजे को आपतिजनक हाल में देख मामा ने किया विरोध तो की हत्या
लोहता। बच्छांव निवासी रतन कुमार की हत्या में पुलिस ने मंगलवार को पिसौर पुल के समीप से उसकी भाभी शांति देवी और भांजे राहुल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शांति देवी और राहुल को रतन ने कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। रतन ने दोनों को रिश्तों का हवाला देकर समझाना शुरू किया तो उन्हें नागवार गुजरा। शांति देवी के उकसावे पर राहुल ने अपने दोस्त सोनू और जयनेंद्र के साथ मिल कर रतन को मारापीटा। इसके बाद मैजिक से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रोहनिया थाना अंतर्गत बच्छांव निवासी रतन का शव विद्यापतिपुर गांव में 10 जून की सुबह मिला था। रतन के पिता प्रभुनारायण ने लोहता थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या उसके नाती राहुल व सोनू ने की है। थानाध्यक्ष लोहता राकेश कुमार सिंह ने तफ्तीश शुरू की तो मामले की गुत्थी परत दर परत सुलझती चली गई।
विज्ञापन

भरथरा गांव निवासी राहुल को लोहता थानाध्यक्ष ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसे और उसकी मामी शांति देवी को उसके छोटे मामा रतन ने कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। रतन इसका विरोध करने के साथ ही दोनों को समझाता था तो उन्हें ठीक नहीं लगता था। इस वजह से रतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। नौ जून को अनंतपुर गांव में आयोजित शादी में राहुल ने रतन को बुलाया। इसके साथ ही राहुल ने अपने दोस्त भरथरा के सोनू और चंदौली के धानापुर थाना के पपरौला के जयेंद्र को बुलाया। चारों मैजिक से अनंतपुर गांव गए। वापसी के दौरान मैजिक विद्यापतिपुर गांव पहुंची तो चालक सोनू ने रतन को नीचे उतारा और तीनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद रतन के मुंह में गियर का पाइप डाल कर उसके सिर पर वार किया गया। रतन जब अचेत हो गया तो उसे मैजिक से कुचल कर सभी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed