{"_id":"5d09560a8ebc3e36ff04d789","slug":"15608929249-varanasi-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के साथ असि नदी भी होगी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के साथ असि नदी भी होगी साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गंगा के साथ ही असि नदी भी निर्मल होगी। गंगा में गिरने वाले तीन नालों का काम अभी बाकी है, इसे भी नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उत्तराखंड और झारखंड में भी इस साल के अंत तक शोधन यंत्रों का काम पूरा कर लिया जाएगा।
मंगलवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि बायो रेमेडी के आठ प्रोजेक्ट में वाराणसी की असि नदी भी शामिल है। स्थानीय स्तर पर नगर निगम ने पहले से किसी से अनुबंध कर रखा है, इसका समाधान निकाला जाएगा। दीनापुर एसटीपी में अभी आधा पानी पहुंच रहा है। यहां ग्रीन एनर्जी का उपयोग किया जा रहा है। इस प्लांट को चलाने के लिए 2,850 किलोवाट बिजली की आवश्यकता है। इसका उत्पादन यही प्लांट इस माह के अंत तक करने लगेगा। कानपुर में कारखानों के अवजल को रोकने के लिए 20 एमएलडी का संयंत्र बन रहा है।
उन्होंने कहा कि गंगा के साथ सहायक नदियों को भी स्वच्छ किया जाएगा। उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में एसटीपी का काम चालू हुआ है। उत्तर प्रदेश में 11,986 करोड़ रुपये के 87 प्रोजेक्ट हैं। इनमें से 10,263 करोड़ रुपये के एसटीपी के 50 प्रोजेक्ट हैं। इनमें 15 प्रोजेक्ट जल्द पूरे हो जाएंगे। इनमें वाराणसी के भी तीन प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन
नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा के तहत घाटों की रिमाडलिंग का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक रिवर सरफेस क्लीनिंग की जिम्मेदारी सभी की है। सरकार की ओर से गंगा प्रहरी बनाए गए हैं। गंगा की स्वच्छता के लिए बीएचयू के साथ मिशन को जोड़ा गया है। इसके तहत 66 लाख रुपये से गंगा मित्र बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।