{"_id":"5d07fa618ebc3e50954c1e6a","slug":"15608039244-varanasi-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाने गए दो दोस्त डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाने गए दो दोस्त डूबे, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। डोमरी गांव के समीप गंगा में नहानेे के दौरान डूबे वसीम उर्फ कल्लू (23) और आसिफ जमाल (20) का शव सोमवार की सुबह बाहर निकलवा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। परिजनों के अनुसार दोनों दोस्त बुनाई का काम करते थे।
जैतपुरा थाना अंतर्गत ख्वाजापुरा निवासी आसिफ जमाल, उस्मानपुर निवासी वसीम और उनका एक अन्य दोस्त रविवार की शाम दशाश्वमेध घाट घूमने गए थे। इसी दौरान गंगा उस पार गए और नहाने लगे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण आसिफ और वसीम डूबने लगे तो आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना पाकर पुलिस ने 11 एनडीआरएफ की मदद से खोजबीन करानी शुरू की तो सोमवार की सुबह चार बजे दोनों का शव बरामद हुआ। आसिफ के परिजनों के अनुसार वह सात भाइयों में पांचवें नंबर का था और वसीम पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। दोनों के परिजनों को भी यह नहीं पता था कि वो कब दशाश्वमेध घाट की ओर घूमने गए थे।