फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कबीरा खड़ा बाजार में मांगे सबकी खैर

कबीरा खड़ा बाजार में मांगे सबकी खैर

Tue, 18 Jun 2019 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
कबीरा खड़ा बाजार में मांगे सबकी खैर
वाराणसी। कबीर की मूलगादी कबीरचौरा मठ में जैसे ही कबीर के पदों पर भाव नृत्य शुरू हुआ पूरा परिसर कबीरमय हो गया। कलाकार प्रशस्ती तिवारी ने नृत्य के माध्यम से कबीर के पदों को प्रस्तुत किया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

कबीर के तीन दिवसीय प्राकट्य महोत्सव के समापन के अवसर पर सबसे पहली प्रस्तुति काशी सुर धरोहर संस्था द्वारा संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गायन, वादन के साथ ही नृत्य की भी प्रस्तुति हुई। ताना बाना ग्रुप ने कबीर के भजनों को प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद कलाकार अर्चना माहेश्कर ने राग पूरियाधनारी में छोटा ख्याल, सुमिरन करो मन... सुनाकर सभी को भक्ति रस में घोल दिया। जबकि कलाकार नीरज मिश्र और उनके सहयोगियों ने फ्यूजन संगीत की धुन को मंच पर साकार किया।
विज्ञापन

अगले कार्यक्रम में प्रशस्ती तिवारी ने साहेब बंदगी, कबीरा खड़ा बाजार में सहित कई पदों पर अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मठ के महंत विवेक दास ने कहा संगीत के माध्यम से हम कबीर को याद कर रहे हैं। अगले साल यहां विश्वसंगीत समारोह का आयोजन होगा, जिसमें देश विदेश से कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। समारोह में पुरातत्व विभाग के नीरज कुमार, केंद्रीय कारागार के अमृत कौर सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश दास और धन्यवाद डॉ. भगीरथ ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचेगी कबीर की जीवन गाथा
कबीर के जीवन से लोगों को रूबरू कराने के लिए लाइट शो शुरू होने जा रहा है। इससे आसमान में ही प्रकाश के माध्यम से कबीर की जीवन गाथा दिखेगी। कबीरचौरा मठ में इटली की लाइट से स्मारक चमकेगा। इसके साथ ही कबीर दास के विचारों और उनके ज्ञान, दर्शन को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक भव्य स्मारक बनवाया जा रहा है। लाइट शो रोज शाम सात से दस के बीच चलेगा। अन्य भी व्यवस्थाएं की जा रही है। उन्होंने बताया कि 17 एकड़ का यह पवित्र ऐतिहासिक परिसर अब तक उपेक्षित रहा है, लेकिन सरकार ने पुनरुद्धार के लिए 17 करोड़ 22 लाख रुपये की एक परियोजना बनाई, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी। इसमें से आठ करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed