फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   इलाज में लापरवाही के आरोपों के बाद जागा बीएचयू प्रशासन

इलाज में लापरवाही के आरोपों के बाद जागा बीएचयू प्रशासन

Tue, 18 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही के आरोपों के बाद जागा बीएचयू प्रशासन
वाराणसी। बीएचयू परिसर में तीन दिन पहले शनिवार को विधि संकाय तिराहे पर हादसे में घायल बीएफए चतुर्थ वर्ष टेक्सटाइल के छात्र राकेश और छात्रा अंजूलता के इलाज में लापरवाही करने के परिजनों के आरोपों के बाद बीएचयू प्रशासन सक्रिय हो गया। परिजनाें के मुताबिक रविवार को वार्ड में आए एक ने ऑपरेशन के लिए रॉड खरीदकर लाने को कहा था, इसके अलावा नियमित देखभाल भी नहीं की जा रही है। उधर इसकी जानकारी होने के बाद सोमवार सुबह कुलपति ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और चिकित्सकों को बेहतर इलाज करने और मॉनीटरिंग करते रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने दोनों छात्रों का हाल जाना। साथ ही राकेश और अंजूलता के परिजनों को विश्वविद्यालय की ओर से हर संभव सहायता देने और बेहतर इलाज कराने का आश्वासन दिया। कहा कि बाहर से न तो दवा लानी होगी और न ही उपकरण लाना पड़ेगा। कुलपति के साथ चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय, प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. संजीव गुप्ता, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दृश्य कला संकाय से नोड्यूज के लिए सेंट्रल ऑफिस जाने के दौरान हादसे में राकेश और अंजूलता घायल हो गए थे। दोनों को हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। रविवार सुबह एक चिकित्सक ने ऑपरेशन की बात कहकर अंजूलता के परिजनों से बाहर से रॉड लाने को कहा था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से परिजन परेशान हो गए थे। हालांकि, छात्र होने के कारण दोनों का इलाज बीएचयू की ओर से ही कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना चार्ज और डोनेशन के मिलेगा ब्लड
अंजूलता के इलाज के लिए चिकित्सकों ने सोमवार को पांच यूनिट ब्लड की जरूरत बताई। परिवारीजन जब ट्रॉमा सेंटर ब्लड बैंक पहुंचे तो नियमानुसार ब्लड डोनेट करने के बाद ही ब्लड देने की बात कही गई। परिजनों को परेशान देख वहां मौजूद छात्र-छात्राएं रक्तदान के लिए तैयार हो गए। उधर, इसकी सूचना जब बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके सिंह का मिली तो उन्होंने ट्रामा सेंटर के ब्लड बैंक में बात कर न केवल अंजूलता, बल्कि राकेश के इलाज के लिए भी ब्लड बिना किसी चार्ज, रक्तदान के दिलाने की बात कही। इसके बाद ब्लड मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
तीन दिन बाद होगा अंजू का ऑपरेशन
हादसे में घायल राकेश और अंजूलता की सेहत में सुधार हो रहा है। इस बीच शरीर में खून की कमी के कारण सोमवार को होने वाला ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। अंजूलता के परिजनों के मुताबिक, सुबह आए चिकित्सक ने शरीर में ब्लड और प्लेटलेट्स की कमी की वजह से ऑपरेशन तीन दिन बाद करने को कहा है। अब जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाएगी, तब तक ऑपरेशन नहीं होगा। उधर, राकेश के लीवर का संक्रमण ठीक होने के बाद जरूरत पड़ी तो ऑपरेशन किया जाएगा।

वार्ड के बाहर खड़े रहे छात्र
बीएचयू दृश्य कला संकाय के करीब 50 छात्र-छात्रा सोमवार को ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी के बाहर सुबह से शाम तक खड़े रहे। वह जरूरत पड़ने पर राकेश और अंजूलता के लिए फार्मेसी से दवा लाने और जांच आदि में सहयोग कह रहे हैं। उन्होंने दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed