{"_id":"5d07fa4d8ebc3e3d4a7f314d","slug":"156080390419-varanasi-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर आईजी रेंज ले रहे थे क्राइम मीटिंग, उधर आई लूट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर आईजी रेंज ले रहे थे क्राइम मीटिंग, उधर आई लूट की सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कपसेठी थाना अंतर्गत सकलपुर गांव के समीप सराफा कारोबारी कमलेश सेठ से जब लूट हुई, उस समय आईजी रेंज विजय सिंह मीना पुलिस लाइन सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों और थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग कर रहे थे। लूट की सूचना मिलते ही बैठक में हड़कंप मच गया और आननफानन में सीओ बड़ागांव को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
उधर, कमलेश सेठ से लूट की वारदात की जांच में जुटी कपसेठी पुलिस और क्राइम ब्रांच के अनुसार बदमाशों ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कमलेश के दुकान से घर आने-जाने का समय और रास्ता देखा। इसके बाद सुनसान स्थान देखकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि रात 10 बजे के बाद कोई भी सराफा कारोबारी इतनी ज्यादा मात्रा में आभूषण लेकर बाइक से अकेले दुकान से घर नहीं जाता है। ऐसे में कमलेश के पास से कितना सोना लूटा गया, यह जांच का विषय है और उनसे वारदात के संबंध में विस्तार से पूछताछ की जाएगी। वहीं सीओ बड़ागांव ने बताया कि हम वारदात से जुड़े प्रत्येक बिंदु की तफ्तीश कर रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।