फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के न आने से यात्रियों का हंगामा

कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के न आने से यात्रियों का हंगामा

Tue, 18 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के न आने से यात्रियों का हंगामा
कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के न आने से यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन

वाराणसी। पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के न आने से नाराज यात्रियों ने सोमवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। साथ ही सभी टिकट रिफंड कराने की मांग करने लगे। इसके चलते रिफंड काउंटर पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति रही।
दानापुर रेल खंड पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के डायवर्जन समय में विस्तार किया गया था। डायवर्जन में शामिल कैंट स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस बिना किसी सूचना के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन से इलाहाबाद चली गई। ट्रेन जब कैंट रेलवे स्टेशन पर नहीं आई तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। रेल कर्मचारियों ने किसी तरह से सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

आज लिच्छवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी
आनंद विहार टर्मिनल से चलकर समस्तीपुर जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को कैंट स्टेशन से रद्द रहेगी। पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सोमवार को गाड़ी संख्या13006 लिच्छवी एक्सप्रेस को आरंभिक स्टेशन आनंद विहार से निरस्त कर दिया गया था, परिणामस्वरूप यह ट्रेन अगले दिन कैंट स्टेशन से रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुरा के दो कोच में सेना के जवानों का कब्जा, यात्रियों का हंगामा
वाराणसी से जम्मूतवी तक जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस के दो कोच में सोमवार को सेना के जवानों ने कब्जा कर लिया। इसे लेकर जिन यात्रियों का उन दोनों कोच में आरक्षण था, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने दोनों कोच को खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed