फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रेम स्नान से भगवान जगन्नाथ बीमार

प्रेम स्नान से भगवान जगन्नाथ बीमार

Tue, 18 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रेम स्नान से भगवान जगन्नाथ बीमार
वाराणसी। अस्सी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को स्नान यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों के प्रेम स्नान से भगवान जगन्नाथ बीमार हो गए। अब भगवान 15 दिनों तक स्वास्थ्य लाभ लेंगे, इसके बाद भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन

अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर की छत पर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की प्रतिमाओं को स्थापित कराया गया। इसके बाद सूर्योदय के समय देव स्वरूपों की मंगला आरती की गई। पं. राधेश्याम पांडेय के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जगन्नाथ जी ट्रस्ट के सचिव आलोक शापुरी, उपाध्यक्ष शैलेष शापुरी सहित कई अन्य सदस्यों ने भगवान के जयकारे के साथ आयोजन शुरू किया। भक्तों ने 108 कलशों से देव स्वरूपों को स्नान कराया। गुलाबी वस्त्र पहनाकर तीनों स्वरूपों का बेला, तुलसी और गेंदा के फूलों से विशिष्ट शृंगार किया। इसके बाद मंदिर में जुटे भक्तों ने दोपहर 12 बजे तक और तीन बजे से रात्रि 11 बजे तक जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

प्रात: काल से लेकर देर रात तक चले स्नान से भगवान बीमार हो गए। भगवान के बीमार होने के बाद भगवान जगन्नाथ का कपाट एक जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया। अब अगले 15 दिनों तक देव स्वरूपों को शाम पांच बजे स्वास्थ्य लाभ के लिए काढ़ा का भोग लगेगा और भक्तों को प्रसाद के रूप में बांट जाएगा। भगवान का पट आषाढ़ कृष्ण अमावस्या दो जुलाई को भक्तों के दर्शन के लिए खोला जाएगा। कार्यक्रम में सुरेश सिंह, आलोक यादव, प्रेम मिश्रा, अखिलेश खेमका, शशिनंदन लाल, डॉ. संजय मेहता, करुणेश खेमका, अरविंद शर्मा सहित सैकड़ों भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed