{"_id":"5d07e1f08ebc3e3f2631bf85","slug":"15607976674mirzapur-varanasi-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव महीने भर घर में रखा, साइड स्टोरी मिर्जापुर-MIRZAPUR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव महीने भर घर में रखा, साइड स्टोरी मिर्जापुर-MIRZAPUR
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। रिटायर्ड दरोगा के मकान से दुर्गंध आने की मोहल्ले वालों ने कई बार पुलिस से शिकायत की थी। स्थानीय चौकी प्रभारी, कोतवाली कटरा की पुलिस के साथ यूपी 100 पुलिस भी कई बार गई पर रिटायर्ड दरोगा ने घर में घुसने नहीं दिया।
महीने भर पहले मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी थी कि रिटायर्ड दरोगा के मकान से दुर्गंध आ रही है। इस पर नटवां चौकी प्रभारी वीपी सिंह पहुंचे। उन्होंने दिलावर से दुर्गंध आने की बात पूछी तो उन्होंने इंकार कर दिया और बिना अधिकार पत्र के घर में घुसने देने से मना कर दिया। पुलिस वापस चली आई। रात में मोहल्ले वालों ने फिर दुर्गंध आने की शिकायत की। कटरा कोतवाली पुुलिस रात में फिर पहुंची। लेकिन रिटायर्ड दरोगा के घर का दरवाजा नहीं खुला। पुलिस मोहल्ले वालों को समझा कर लौट आई। पुलिस ने मकान पर नजर रख कर कार्रवाई करने की बात कही थी। रविवार की रात रिटायर्ड दरोगा के दोनों पुत्र घर पर आए तो सुबह शव दफनाने की तैयारी होने लगी। इस पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना देकर लोग मौके पर थे, पर पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची और शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
उधर, दरोगा के पुत्रों के आने के बाद सोमवार की सुबह शव निकाला गया तो चारों ओर दुर्गंध फैल गई। लोग गमछे से मुंह ढक कर अंदर गए। शव कमरे में जमीन पर पड़ा था। शव पर बहुत जगह सिर्फ हड्डी दिखाई दे रही थी। शव किसी तरह प्लास्टिक में उठाया गया।
विज्ञापन
मामला संदिग्ध होने के कारण ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पर मौके पर फोरेंसिक या डाग स्क्वॉड टीम नहीं गई। फारेंसिक टीम मौके पर जाती तो जिस कमरे में शव पड़ा था, वहां से बहुत से साक्ष्य इकट्ठा कर सकती थी। उसकी मौत प्राकृृतिक है या मामला कुछ और है, फोरेंसिक जांच में बहुत कुछ पता चल सकता था, पर घर में फोरेंसिक या फील्ड यूनिट की टीम नहीं पहुंची।
इस बाबत रिटायर्ड दरोगा दिलावर खान के दो पुत्र अनवर हुसैन और आफताब हुसैन तीन साल से अलीगढ़ में रह रहे हैं। वे वहीं पढ़ाई करते हैं। अनवर हुसैन ने बताया कि बीते दिनों उसने घर पर फोन किया तो किसी से बात नहीं हो सकी। इसके बाद किसी और से सूचना मिली कि घर से दुर्गंध आने की मोहल्ले वालों ने कई बार शिकायत की है। रविवार की रात छोटे भाई आफताब के साथ घर आया तो देखा कि बहन मृत पड़ी है और माता-पिता उसके शव के पास बैठे हैं। अनवर ने बताया कि उसके माता-पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 30 वर्षीय बहन जीनत की भी मानसिक हालत सही नहीं थी। बहन की मौत के बाद उसके पिता उसे जीवित मानकर शव के पास पड़े रहते थे।