{"_id":"5d06a6028ebc3e431f38b7b5","slug":"15607167903-varanasi-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के लिए विमान सेवा दो अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका के लिए विमान सेवा दो अगस्त से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से दो अगस्त से श्रीलंका के कोलंबो एयरपोर्ट के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है। यह सप्ताह में दो दिन संचालित होगी। इससे सबसे बड़ा लाभ पर्यटन और व्यापार को होगा। श्रीलंका से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ आते हैं।
श्रीलंकन एयरलाइंस का विमान शुक्रवार व शनिवार को संचालित होगा। शुक्रवार को विमान संख्या यूएल 150 वाराणसी-कोलंबो दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4:10 बजे कोलंबो पहुंचेगा। यूएल149 कोलंबो-वाराणसी सुबह 8:15 बजे उड़ान भरेगा और 11:40 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा। इसी प्रकार शनिवार को यूएल150 वाराणसी-कोलंबो सुबह 6:40 बजे कोलंबो के लिए उड़ान भरेगा और 10:10 बजे पहुंचेगा। वहीं यूएल149 कोलंबो-वाराणसी रात 2:15 बजे वाराणसी के लिए उड़ेगा और भोर में 5:40 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा।
टूरिज्म वेलफेयर विशेषज्ञ अजय सिंह ने बताया कि श्रीलंका से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में दर्शन-पूजन करने आते हैं। धमेख स्तूप और चौखंडी स्तूप सहित कई श्रीलंकाई मंदिर भी यहां हैं। इसके अलावा पूर्वांचल से कई पर्यटक श्रीलंका जाते हैं। नई उड़ान का व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। एयरलाइंस कंपनी की रिचा दूबे ने बताया कि विमान का अप-डाउन किराया लगभग 13 हजार रुपये होगा।