{"_id":"5d06a5f88ebc3e4d65689aed","slug":"156071678019-varanasi-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग मेले के दौरान रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूरगंज-रथयात्रा मार्ग मेले के दौरान रहेगा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा-महमूरगंज मार्ग पिछले आठ महीने में कई बार बंद किया गया। यहां सीवर पाइप लाइन का कनेक्शन किया जा रहा है। इससे केवल दो पहिया वाहन ही जा रहे हैं। रथयात्रा मेला शुरू हुआ तो चार से छह जुलाई तक रथयात्रा से महमूरगंज का रास्ता भी बंद होगा। ऐसी स्थिति में आम जनता को महमूरगंज जाने में दिक्कत होगी।
रथयात्रा से महमूरगंज मार्ग बंद करने के लिए प्रशासन को कार्ययोजना बनानी पड़ेगी, क्योंकि चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद बड़े वाहनों को कैंट से सिगरा होकर महमूरगंज होते हुए जाना पड़ रहा है। सर्विस रोड चालू होने के बाद कुछ राहत मिली है, लेकिन सिगरा और रथयात्रा दोनों मार्ग बंद हो गए तो जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसे लेकर प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जल निगम और यातायात विभाग की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें इस समस्या के समाधान पर विचार होगा। जल निगम के अधिकारी एके सिंह ने बताया कि बारिश के पहले जितना काम होगा, उसे पूरा कर लेंगे। बारिश के बाद बचा काम पूरा कराएंगे। उधर, जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग मेला क्षेत्र की कमियों को बिंदुवार तैयार कर रहे हैं, ताकि बैठक में इन मुद्दों को उठाकर इसका समाधान कराया जा सके।