{"_id":"5d06a5f58ebc3e431f38b7ac","slug":"156071677710-varanasi-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना पर रविवार शाम क्राइम ब्रांच, मंडुवाडीह और लोहता थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने मढ़ौली स्थित मकान में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो लाख तेरह हजार रुपये, पांच मोबाइल, टीवी, सेटअप बाक्स और रजिस्टर के साथ आनंद यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं, आनंद के दो साथी पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकले। देर रात तक आनंद से मंडुवाडीह थाने में पुलिस की पूछताछ जारी रही।
सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को सूचना मिली थी कि मढ़ौली स्थित एक मकान में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने अपनी टीम, थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी और थानाध्यक्ष लोहता राकेश कुमार सिंह के साथ मढ़ौली निवासी आनंद यादव के घर पर छापेमारी की। इस दौरान दो लोग पीछे के दरवाजे से भाग गए, जबकि फोन पर भाव तय कर रहा आनंद पकड़ा गया। सीओ भेलूपुर ने बताया कि आनंद से पूछताछ में मौके से भागे दोनों लोगों के बारे में जानकारी मिल गई है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही बरामद रजिस्टर में दर्ज नाम और मोबाइल नंबर से संबंधित लोगों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
आनंद ने पुलिस को बताया कि सट्टा लगाने वालों में से सर्वाधिक लोगों की पसंद भारतीय क्रिकेट टीम है। भारतीय टीम की जीत और पाकिस्तान टीम की हार पर सर्वाधिक दांव लगा हुआ है। बताया कि उसकी जानकारी में उसके जैसे तकरीबन 110 लोग शहर भर में सट्टा खेला रहे हैं। क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले ज्यादातर 16 से 35 वर्ष की आयु के हैं। चाय-पान की दुकानों पर लड़कों के माध्यम से सट्टा लगाने वालों से संपर्क किया जाता है। रविवार को होने वाले मैच का भुगतान सोमवार को दोपहर दो बजे के बाद चाय-पान की दुकानों से ही होता। सट्टे का 60 प्रतिशत पैसा अज्ञात सटोरिया के पास जाता है, जबकि 40 प्रतिशत में से उसका, एजेंट और सट्टा लगाने वाले का हिस्सा होता है।