{"_id":"5d06a5f28ebc3e4315133cee","slug":"156071677420-varanasi-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद-जेई मारपीट मामले में पुलिस ने कब्जे में लीं सीसी कैमरों की फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद-जेई मारपीट मामले में पुलिस ने कब्जे में लीं सीसी कैमरों की फुटेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा पार्षद लकी वर्मा और नगर निगम के जेई अजीत कुमार यादव के बीच हुई मारपीट के मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को जद्दू मंडी क्षेत्र में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पुलिस ने दो स्थानों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। लक्सा पुलिस के अनुसार, पार्षद और जेई के साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के दशाश्वमेध वार्ड के जेई अजीत के अनुसार, वह शुक्रवार रात करीब एक बजे लक्सा थाना अंतर्गत जद्दू मंडी क्षेत्र में सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान पार्षद लकी वर्मा और तीन-चार अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उधर, पार्षद लकी का आरोप है कि नगर आयुक्त द्वारा ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार से रात के समय जेई सड़क का काम करा रहे थे। उन्होंने और क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया तो जेई आगबबूला होकर गालीगलौज करने लगे। पूरे मामले से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल आरोप लगाते हुए फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। उधर, इंस्पेक्टर लक्सा ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई है। विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्य एकत्र कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।