फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सूरज ने गरमाया, आंधी ने कुछ ठंडाया

सूरज ने गरमाया, आंधी ने कुछ ठंडाया

Mon, 17 Jun 2019 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
सूरज ने गरमाया, आंधी ने कुछ ठंडाया
वाराणसी। दिन भर तेज धूप और गर्म हवा के बीच रविवार की शाम को मौसम का मिजाज बदला। शाम 7 बजे के बाद आई आंधी से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से सूरज की तल्खी कुछ ज्यादा बढ़ी है और तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम भी बना हुआ है। कभी पारा 41 डिग्री सेल्सियस तो कभी 43, 44 और 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। रविवार को तापमान 44 डिग्री के पार रहा। इससे दिन में तो राहत नहीं मिली लेकिन शाम को छह बजे से हवा में नमी और उसके बाद करीब 7 बजे धूल भरी आंधी चलने लगी। धूल उड़ने की वजह से मंडुवाडीह, रथयात्रा, महमूरगंज, लहुराबीर सहित शहर की सड़क पर चलने वाले लोग कुछ देर के लिए रुक गए। आंधी और हवा चलने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। वैसे जिस तरह की उमस है, उससे पूरी तरह से राहत तो मानसून की बारिश के बाद ही मिलेगी लेकिन इसके पहले 20 जून तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 18 से 20 जून के बीच धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed