{"_id":"5d055d088ebc3e57f539997f","slug":"156063257215-varanasi-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी कार्यालय में ठेकेदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी कार्यालय में ठेकेदारों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहड़िया स्थित मंडी परिषद में ऑनलाइन टेंडर में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ठेकेदारों ने शनिवार को जमकर बवाल काटा। ठेकेदार डीडीसी (डिप्टी डायरेक्टर कंस्ट्रक्शन) के कार्यालय में घुस गए और हंगामा करने लगे। डीडीसी ने जिलाधिकारी व एडीएम सिटी को इसकी जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर सीओ कैंट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एक ठेकेदार को हिरासत में ले लिया। लिखित शिकायत नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया।
नौ करोड़ 80 लाख के कार्यों का टेंडर 12 जून को खुलना था लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण ऐसा नहीं हो सका और 13 जून को टेंडर खुला। इसमें मनोज सिंह व अवनेंद्र सिंह का काम आवंटित हुआ। टेंडर प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए अपने दर्जनों समर्थकों के साथ दो ठेकेदार पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूत्रों के अनुसार इन दोनों ठेकेदारों ने भी टेंडर डाला था, लेकिन काम इनको आवंटित नहीं हुआ, जिसके बाद इन्होंने अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।