{"_id":"5d055d058ebc3e0d7b79d08c","slug":"156063256917-varanasi-news41","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संस्थान में शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग संस्थान में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पांडेयपुर-हुकुलगंज मुख्य मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तुलसी निकेतन स्थित जेआरएस ट्यूटोरियल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान 25 बच्चे कोचिंग में मौजूद थे और कुछ छात्र बाहर थे। आग की सूचना पर बच्चे किताब, बैग छोड़कर बाहर भागे। मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया।
आग की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। तब तक अग्निशमन वाहन पहुंच गए और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं आग लगने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। बिल्डिंग के निचले हिस्से में बैंक है, जबकि ऊपर के तीनों हिस्सों में कोचिंग चलती है। जिसमें मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराई जाती है।
नीचे बैंक और ऊपर जेआरएस ट्यूटोरियल्स की शाखा है। बैंक और ट्यूटोरियल्स के बीच के रास्ते में बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट से आग लगी। ट्यूटोरियल्स के पास आग बुझाने के सारे इंतजाम थे। बच्चे भी समय से सुरक्षित स्थान पर आ गए थे। -एके झा, निदेशक, जेआरएस ट्यूटोरियल्स