{"_id":"5d055cf18ebc3e5056192f5c","slug":"1560632550124-varanasi-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए सदस्य कल 24 घंटे तक हड़ताल पर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए सदस्य कल 24 घंटे तक हड़ताल पर रहेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पश्चिम बंगाल के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को दो जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भी आ आया है। आईएमए बनारस शाखा के पदाधिकारियों ने शनिवार को काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया। 17 जून को सुबह छह बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक वह हड़ताल पर रहेंगे और ओपीडी में मरीज नहीं देखेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेंगी।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. भानुशंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई आमसभा में पदाधिकारियों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की और विरोध का निर्णय लिया। सचिव डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शाखा के आह्वान पर 16 जून तक आईएमए के सभी सदस्य काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। 17 को सभी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में तोड़फोड़ पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाने की जरूरत है। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। साथ ही किसी भी मरीज की मौत के बाद विवाद होनेे की स्थिति में डेथ आडिट कराने की मांग की गई।