फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मंदिरों के 250 मीटर के दायरे में नहीं बिकेगी शराब

मंदिरों के 250 मीटर के दायरे में नहीं बिकेगी शराब

Sun, 16 Jun 2019 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
मंदिरों के 250 मीटर के दायरे में नहीं बिकेगी शराब
वाराणसी। अति प्राचीन और हेरिटेज मंदिरों के आसपास 250 मीटर के दायरे में अब शराब नहीं बेची जा सकेगी। शनिवार को नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक में यह प्रस्ताव पारित कर दिया गया। साथ ही सभी पानी की टंकियों में पानी भरा जा रहा है या नहीं, इसकी जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

16 फरवरी को हुई बैठक के चार माह बाद महापौर मृदुला जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबसे पहले पार्षद अजीत सिंह ने पेयजल समस्या पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि कुल 17 ऐसी टंकियां है, जिसमें पांच साल बीतने के बाद पानी नहीं पहुंचा है। पेंट कर इन टंकियों को सुंदर तो बना दिया, लेकिन क्षेत्रीय लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें पानी नहीं भरा जा रहा है। इस पर समिति ने वास्तविक रिपोर्ट के लिए सात सदस्यों की कमेटी बनाने को कहा। इसमें जलकल, जल निगम, नगर निगम के अधिकारी, उप सभापति व कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह शामिल होंगे। महापौर ने नगर आयुक्त आशुतोष द्विवेदी को दो दिन के अंदर जांच कमेटी बनाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव चल्लू ने हरिद्वार व अयोध्या की तर्ज पर शहर के हेरिटेज मंदिरों के आसपास ढाई सौ मीटर के अंदर शराब व मांस की बिक्री पर रोक लगाने को कहा। महापौर ने इस पर सहमति जताते हुए इसका प्रस्ताव शासन को भेजने का आदेश जारी किया। सदस्य रेशमा परवीन ने छित्तनपुरा की पेयजल समस्या पर नलकूप रिबोर करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed