{"_id":"5d055ce18ebc3e0d7b79d080","slug":"156063253412-varanasi-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय का उपयोग नहीं करने वालों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय का उपयोग नहीं करने वालों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय का इस्तेमाल नहीं करने वालों को चिह्नित कर प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक स्तर पर स्वच्छताग्रहियों की टीम सत्यापन करेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मोबाइल में निगरानी एप डाउनलोड करने और सड़कों के गड्ढों की फोटो अपलोड करें ताकि लोक निर्माण विभाग कार्रवाई करे।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को कार्यदायी संस्थाओं एवं महत्वपूर्ण विभागों की बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया। नहरों की सिल्ट सफाई और लापरवाही पर कार्रवाई को कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों में पर्याप्त पानी भरने को कहा गया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की तैनाती सूची तलब की और जिला पंचायत राज अधिकारी को शत प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पौधरोपण के वृहद अभियान में सभी के सहयोग एवं गड्ढा खोदाई समय से कराने को कहा। सड़क पर भीख मांगने वालों की सूची प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में डीएसटीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।