फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नए उद्योग लगाने को प्रदेश में स्थापित हो लैंड बैंक

नए उद्योग लगाने को प्रदेश में स्थापित हो लैंड बैंक

Sat, 15 Jun 2019 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
नए उद्योग लगाने को प्रदेश में स्थापित हो लैंड बैंक
वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल की शुक्रवार को सिगरा स्थित संगठन कार्यालय में हुई बैठक में कुटीर उद्योगों के विकास के लिए प्रदेश के हर जिले में ‘कुटीर औद्योगिक नगर’ बसाने की जोरदार आवाज उठी। व्यापारियों और कुटीर उद्यमियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अविलंब कदम उठाने की वकालत की। नए उद्योग लगाने को लैंड बैंक की स्थापना करनी होगी, औद्योगिक क्षेत्रों के भूखंडों को फ्र ी होल्ड किया जाना चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होगा प्रदेश में औद्योगिक विकास संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि बड़े उद्योगों की भांति कुटीर उद्योगों के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में ‘कुटीर औद्योगिक नगर’ बसाया जाना नितांत आवश्यक है। वजह, कुटीर उद्योगों से प्रदेश को बड़ा राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने एक नया फ रमान जारी कर दिया है जिसमें टैक्स इनवॉयस व्यापारी-उद्यमी नहीं बल्कि वाणिज्य कर विभाग काटेगा। इससे उत्पीड़न व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में इस फरमान को वापस लेना चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो व्यापार मंडल सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। बैठक में प्रमोद अग्रहरि, सन्नी जौहर, शिवप्रकाश, संजय गुप्ता, विश्वनाथ दुबे, कविंद्र जायसवाल, रितेश श्रीवास्तव, अशोक अग्रहरि, गौरीशंकर नेवर, कपूरचंद शाह, सत्यप्रकाश जायसवाल, शाहिद कुरैशी, सुशील लखमानी, संजय जायसवाल, जय निहलानी, मनीष गुप्ता, गुनगीत बग्गा, आनंद गुप्ता, अरविंद लाल, विकास गुप्ता, जीतन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed