फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, रास्ता जाम

एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, रास्ता जाम

Fri, 07 Jun 2019 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, रास्ता जाम
सारनाथ। एसएससी की ओर से कराई जा रही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल-1) की प्रवेश परीक्षा में गुरुवार को सर्वर डाउन और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों ने वाराणसी-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया। छात्रों ने गड़बड़ी और सिस्टम हैक करने का आरोप लगाते हुए परीक्षा निरस्त करने की मांग की। जाम की वजह से करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पाकर पहुंचे सीओ कैंट ने समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

एसएससी की ओर से होने वाली सीजीएल प्रवेश परीक्षा के लिए लेढ़ूपुर स्थित लहुरी काशी टेक्नोलॉजी में ऑनलाइन परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। यहां परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि सुबह पहली पाली से ही सिस्टम काम नहीं कर रहा था और परीक्षा भी निर्धारित समय से आधे घंटे देरी से शुरू हुई। सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक तीन पाली में हुई ऑनलाइन परीक्षा में सर्वर की गड़बड़ी की वजह से परीक्षार्थी सवालों का जवाब नहीं दे पाए। परीक्षा भी देर से शुरू हुई। छात्रों के अनुसार एक प्रश्न करने के बाद सिस्टम तुरंत दूसरा प्रश्न न लेकर तीसरा प्रश्न दिखाने लग रहा है।
विज्ञापन

चंदौली, बलिया, राबर्ट्सगंज आदि स्थानों से आए परीक्षार्थियों ने बताया कि इसकी शिकायत जब कॉलेज प्रबंधन से की गई तो कोई सही जवाब नहीं मिला। इस बारे में इंस्टीट्यूट के संचालक संदीप राय ने बताया कि सर्वर डाउन होने से ही परीक्षा में परेशानी हो रही है। सीओ कैंट डॉ. अनिल ने छात्रों को पूरी समस्या से एसएससी मुख्यालय को अवगत कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed