{"_id":"5cf97602bdec2207103595da","slug":"155985254014-varanasi-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटेंगे बिजली के खंभे और अतिक्रमण, बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटेंगे बिजली के खंभे और अतिक्रमण, बनेगी सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। फुलवरिया फोरलेन के निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतों को दूर करने का निर्देश डीएम सुरेंद्र सिंह ने विभागीय अधिकारियों को दिया। गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में हुई बैठक में डीएम ने बिजली के खंभे, अतिक्रमण हटाने के साथ सड़क बनाने को कहा। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान बाधाओं को हटाने के बाद तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू करें। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने निर्माण कार्य के दौरान बिजली के खंभों की शिफ्टिंग एवं सड़कों से अतिक्रमण को अतिशीघ्र हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त मुख्यमंत्री कार्यालय के लंबित पत्रों का निस्तारण तीन दिन के अंदर करने का निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिया।
चौकाघाट फ्लाईओवर विस्तारीकरण योजना के तहत वाई शेप फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इंग्लिशिया लाइन से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर जाने वाले मार्ग के लिए सीवर लाइन शिफ्ट कराने के लिए सेतु निगम ने जल निगम को पत्र भेजा था। उनकी सहमति के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने बताया जल निगम ने दो प्वाइंट बताएं हैं। मेरठ से लोहे के 12 गार्डर आ गए हैं। दो पिलर के बीच में इसे रखा जाएगा। दोनों कार्य तीन दिन के भीतर शुरू हो जाएंगे।