{"_id":"5cf82c08bdec220769795bd4","slug":"15597680674-varanasi-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशिक के कर्मियों से पूछताछ को कोलकाता गए एसआईटी के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशिक के कर्मियों से पूछताछ को कोलकाता गए एसआईटी के सदस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के मामले में गिरफ्तार कौशिक कुमार के प्रिंटिंग प्रेस के बारे में जानने और उसके कर्मचारियों से पूछताछ करने के लिए एसआईटी के सदस्यों का एक दल बुधवार को कोलकाता रवाना हुआ। वहीं, मामले में नामजद रंजीत की तलाश में पुलिस की एक टीम धनबाद भेजी गई है। उधर, एसआईटी ने संभावना जताई है कि उनके सवालों के जवाब यूपीपीएससी के अध्यक्ष गुरुवार तक दे देंगे। साथ ही प्रकरण में गिरफ्तार आयोग की निलंबित परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की जमानत याचिका पर गुरुवार को जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में सुनवाई होगी।
यूपीपीएससी द्वारा 2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की शिकायत पर बीते दिनों कौशिक कुमार और अंजू कटियार को गिरफ्तार किया गया था। नामजद अन्य सात आरोपियों के बारे में अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। सातों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं, लेकिन सारी कवायद छापेमारी तक ही सीमित है। एसआईटी में शामिल अधिकारियों के अनुसार, यूपीपीएससी के अध्यक्ष का जवाब न मिल पाने की वजह से तफ्तीश गति नहीं पकड़ पा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि कोलकाता गई टीम को प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों से पूछताछ और जांच में अहम सुराग हाथ लग सकते हैं। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर भर्ती परीक्षा में धांधली में शामिल अन्य लोगों को बेनकाब किया जाएगा।