{"_id":"5cf82bffbdec22073073f636","slug":"155976805715-varanasi-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरक्का एक्सप्रेस का इंजन फेल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरक्का एक्सप्रेस का इंजन फेल, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मालदा टाउन से चलकर नई दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस का इंजन बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। इसकी वजह से एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। बाद में ट्रेन में दूसरा रेल इंजन लगाकर उसे रवाना किया गया।
फरक्का एक्सप्रेस सुबह 11:40 बजे ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई। इसके बाद ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। ऐेसे में रेल इंजन आगे ही नहीं बढ़ रहा था। दूसरी तरफ भीषण गर्मी में ट्रेन के प्लेटफार्म पर लंबे समय तक खड़े होने की वजह से यात्री बेचैन हो गए। कुछ यात्री लोको पायलट व गार्ड तक पहुंच गए और इसका कारण पूछा। सही जानकारी नहीं मिल पाने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया और ट्रेन में दूसरा इंजन लगाकर दापेहर में 12:55 बजे ट्रेन रवाना की गई। इसी प्रकार वरुणा एक्सप्रेस के इंजन में भी बुधवार को खराबी आ गई। इसकी वजह से ट्रेन सुबह 5:55 बजे रवाना हो सकी। इसको लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।