{"_id":"5cf82bfbbdec2206fd72d666","slug":"155976805414-varanasi-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत जवान ने ट्रेन में की छात्रा से छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत जवान ने ट्रेन में की छात्रा से छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बेगमपुरा एक्सप्रेस के बी-3 कोच में 10वीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि नशे में धुत जवान ने छात्रा के साथ छेड़खानी की और विरोध कर परिजनों से दुर्व्यवहार किया। बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद परिजनों ने बी-3 के 46 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
एक 12 सदस्यीय दल मां वैष्णो देवी की यात्रा करने के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस से वापस लौट रहा था। ट्रेन के कोच नंबर बी-3 में सफर कर रहे इस दल में चंदौली का एक परिवार भी सफर कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि सहारनपुर के समीप बीती रात उसी कोच में बैठा नशे में धुत जवान छात्रा से दुर्व्यवहार करने लगा। परिजनों ने विरोध किया तो उनसे झगड़ा करने लगा। परिजनों ने इसकी सूचना पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी को दी। उन्होंने लखनऊ मंडल के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। ट्रेन के सुल्तानपुर पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ ने आरोपी की तलाश शुरू की पर वह पहले ही ट्रेन से कहीं उतर गया। कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया।