फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गैंग के इशारे पर दौड़ते हैं ओवरलोड वाहन

गैंग के इशारे पर दौड़ते हैं ओवरलोड वाहन

Thu, 06 Jun 2019 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
गैंग के इशारे पर दौड़ते हैं ओवरलोड वाहन
वाराणसी। हाईवे पर सक्रिय गैंग के इशारे पर ही ओवरलोड वाहन बिना रोकटोक चलते हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी भी शासन से तय टारगेट तक ही कार्रवाई करते हैं। एक साल में तय टारगेट के आसपास ही ई-चालान किए गए।
विज्ञापन

वाराणसी और चंदौली सहित अन्य हाइवे से ओवरलोड ट्रक निकलवाने के लिए पूरा खेल चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-2, वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग सहित अन्य सड़कों से प्रतिदिन गुजरने वाले ट्रकों में 30 से 40 फीसदी ओवरलोड होते हैं और यह हाईवे पर सक्रिय गैंग के जरिए यहां से निकलते हैं। परिवहन विभाग की ओर से वाराणसी में प्रतिमाह 350 ओवरलोड ट्रकों के ई-चालान का लक्ष्य है। इस साल जनवरी से लेकर मई तक प्रतिमाह ई-चालान का आंकड़ा भी 350 के आसपास रहा है।
विज्ञापन

रात में गुजरते हैं ओवरलोड वाहन
हाईवे पर सक्रिय गैंग दिनभर वाहनों को अलग-अलग जगह रोककर रखता है। रात में पहले हाइवे पर रेकी की जाती है। इसके बाद कतारबद्ध होकर ओवरलोड वाहन निकाले जाते हैं। परिवहन विभाग भी उसी समय जांच करता है, जब ओवरलोड वाहन सड़कों पर नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रकों के कागजात ही मानक
ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग के पास ट्रकों पर लदे सामान के कागजात ही जांच का आधार होते हैं। इन्हीं कागजात से लोड की मान्यता होती है। ओवरलोड वाहनों के संचालन में ट्रांसपोर्टर्स की भी भूमिका होती है।

पकड़ा गया था एआरटीओ का डंपिंग यार्ड
वर्ष 2017 में परिवहन विभाग का एक बड़ा खेल पकड़ा गया था। रामनगर में बनाए गए डंपिंग यार्ड में ओवरलोड वाहन खड़े कराए जाते थे। तत्कालीन एआरटीओ राधेश्याम यादव के इशारे पर पूरा गैंग काम करता था। चंदौली पुलिस ने इस पूरे मामले को पकड़ा था और एआरटीओ पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed