{"_id":"5cf6d5f1bdec2207594b267b","slug":"155968049319-varanasi-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीले पड़ चुके लिनेन को देख भड़के जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीले पड़ चुके लिनेन को देख भड़के जीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने मंगलवार को वाराणसी स्थित मैकेनाइज्ड लांड्री का निरीक्षण किया। इस दौरान पीले पड़ चुके लिनेन को देखकर भड़क गए। उन्होंने तत्काल इसे हटाने का निर्देश दिया तथा आगे से इस तरह की अव्यवस्था न दिखे, इसका ध्यान रखने को कहा। साथ ही नए कंबलों में मजबूत पाइपिन लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मंडुवाडीह मैकेनाइज्ड लांड्री के सर्कुलेटिंग एरिया में पौधरोपण भी किया ।
मंडुवाडीह कोचिंग डिपो स्थित संयुक्त प्रशिक्षण केंद्र में सभी क्लास रूम को प्रोजेक्टर युक्त स्मार्ट क्लास रूम बनाने तथा कर्मचारियों की सुविधा हेतु छात्रावास में अतिरिक्तबेड लगाने आदि का निर्देश दिया। महाप्रबंधक मंडल चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने सर्व प्रथम मंडल चिकित्सालय के प्रवेश द्वार पर स्थित आपातकालीन चिकित्सा कक्ष का निरिक्षण किया और उसके बेहतर रखरखाव के लिए कहा। विशेष केबिनों के फ र्नीचर बदलने, एलईडी टीवी लगाने के लिए मातहतों को निर्देशित किया। उन्होंने महिलाओं व बच्चों के वार्ड में कूलर हटाकर एसी लगाने तथा अन्य वार्डों के कूलर बदलवाने का निर्देश दिया ।