{"_id":"5cf6d5e8bdec22074363a30a","slug":"15596804836-varanasi-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेने महिला टीम कटक रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेने महिला टीम कटक रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेने महिला टीम कटक (उड़ीसा) रवाना हो गई। यह राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप एआईएफएफ के संयोजन में उड़ीसा स्टेट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से सात से 20 जून तक आयोजित हो रही है। उत्तर प्रदेश को ग्रुप डी में पश्चिम बंगाल, पंजाब तथा छत्तीसगढ़ के साथ रखा गया है। उत्तर प्रदेश अपना पहला मैच सात जून को पंजाब के विरुद्ध, 11 जून को छत्तीसगढ़ के खिलाफ तथा लीग का अंतिम मैच 13 जून को पश्चिम बंगाल के विरुद्ध खेलेगा। इस ग्रुप की विजेता टीम क्वालीफाइंग फाइनल नाकआउट में प्रवेश करेगी। फाइनल का मैच 20 जून को खेला जाएगा।
सभी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम बाराबंकी में 20 मई से तीन जून तक चले उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालिका फुटबाल स्टेट टीम के तहत कोचिंग कैंप कर रहे थे। बाराबंकी से ही कटक के लिए महिला टीम रवाना हो गई। खिलाड़ियों में रिमझिम वर्मा, अंजली सोनकर, प्रिया सोनकर, श्रुति जादौन, साक्षी, पार्वती यादव, आंचल पटेल, कोमल वर्मा, प्रतिमा कुमारी, शालिनी वर्मा, सुहानी केशरी, अनीता कन्नौजिया, नेहा वर्मा, रुखसार खातून, प्रसंशा सोनकर, भाग्यश्री, सिमरन, हर्षिता, हुमा खान, यशी सिंह शामिल हैं। मिर्जापुर की प्रिया सोनकर को कप्तान और वाराणसी की पार्वती यादव को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के अवैतनिक संयुक्त महासचिव मोहम्मद शाहिद ने दी।