फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ठंडे बस्ते में टैगिंग की योजना, पता ही नहीं चलता कहां करें शिकायत

ठंडे बस्ते में टैगिंग की योजना, पता ही नहीं चलता कहां करें शिकायत

Tue, 04 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
ठंडे बस्ते में टैगिंग की योजना, पता ही नहीं चलता कहां करें शिकायत
वाराणसी। सड़कों की टैगिंग नहीं होने से लोगों यह पता ही नहीं चलता कि किस विभाग की सड़क खराब है और शिकायत कहां करें। अधिकांश लोग जब शिकायत करने विभागों में जाते हैं तो पता चलता है कि उस विभाग की सड़क ही नहीं है। इस समस्या का समाधान करने के लिए सड़कों की टैगिंग की योजना बनाई गई थी। इसी के साथ टैगिंग वाले सड़कों की पूरी सूची वेबसाइट पर डालने की योजना ठंडे बस्ते में चली गई है।
विज्ञापन

पितरकुंडा के हाजी अनवारूल हक ने जब खस्ताहाल सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी में शिकायत की तो वहां के अधिकारियों ने कहा कि वह सड़क उनकी नहीं है। इसके लिए नगर निगम में शिकायत करें। कमच्छा के ऋषि कुमार ने जब सड़क के गड्ढे भरने की शिकायत नगर निगम में की तो पता चला कि वह सड़क पीडब्ल्यूडी की है। ऐसी समस्या अक्सर सामने आती है और विभाग दूसरे की सड़क बताकर शिकायती पत्र लेने से ही इंकार कर देते हैं। यही कारण है कि अधिकांश लोगों को कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला प्रशासन की बैठक में तय हुआ था कि पीडब्ल्यूडी सभी विभागों से सामंजस्य बैठाकर सड़कों की टैगिंग करेगा। इसकी सूची वेबसाइट पर डाली जाएगी, ताकि लोगों को पता चल सके कि किस विभाग की सड़क है। इससे सड़क खराब होने पर आम लोग संबंधित विभाग में शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed