फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ‘सिविल’ के सामान्य ज्ञान में उलझे अभ्यर्थी

‘सिविल’ के सामान्य ज्ञान में उलझे अभ्यर्थी

Mon, 03 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
‘सिविल’ के सामान्य ज्ञान में उलझे अभ्यर्थी
वाराणसी। सिविल सर्विसेज की परीक्षा में सामान्य ज्ञान के सवालों में अभ्यर्थी उलझे रहे। दो पाली में हुई इस परीक्षा में रीजनिंग के सवाल आसान रहे लेकिन सामान्य ज्ञान के सवालों को हल करने में अभ्यर्थी परेशान रहे। दो पाली (9:30 से 11:30 बजे और 2:30 से 4:30 बजे) में 48 केंद्रों पर पंजीकृत 23614 में 21121 अभ्यर्थी शामिल हुए। डीएम, एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

परीक्षाओं में व्याप्त गड़बड़ियों को देखते हुए रविवार की परीक्षा में कुछ ज्यादा ही सख्ती दिखी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट भी गेट पर तैनात रहे। बनारस और आसपास के जिलों से कई अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचे। सुबह 11.30 बजे पहली पाली और शाम 4.30 बजे जब दूसरी पाली की परीक्षा छूटी तो अभ्यर्थी एक दूसरे से सवालों का जवाब मिलाते दिखे। उधर अधिकारियाें की गाड़ियां भी केंद्रों पर दौड़ती रहीं। सामान्य ज्ञान में राजनीतिशास्त्र से लेकर जलवायु परिवर्तन, इतिहास, संसदीय स्वरूप, रसायन विज्ञान, भौतिकी, स्वदेशी आंदोलन आदि पर आधारित सवाल पूछे गए। दूसरी पाली में रीजनिंग के सवाल आसान रहे। एडीएम सिटी विनय सिंह ने बताया कि पहली पाली मं 23614 में 10648 ने परीक्षा दी और 12966 अनुपस्थित रहे जबकि दूसरी पाली में 23614 में 10473 अभ्यर्थी शामिल हुए और 13141 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed