{"_id":"5cf432c7bdec2207843c0ed5","slug":"15595076511520-40-varanasi-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार राशन कार्ड हटाए गए, अब 40 हजार नए बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार राशन कार्ड हटाए गए, अब 40 हजार नए बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रॉक्सी राशन कार्डो के सत्यापन और उन्हें हटाने के बाद जिला पूर्ति विभाग अब नए राशन कार्ड जारी करने की तैयारी में जुट गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के 40 हजार परिवारों का राशन कार्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए सर्वे कराकर उनकी सूची तैयार की जा रही है। उधर, शहरी क्षेत्र में राशन कार्डो की संख्या पूरी होने के कारण नए कार्ड नहीं बनेंगे। हालांकि, शहरी क्षेत्र में राशन की दुकानों का समायोजन किया जाएगा।
सरकारी राशन की दुकानों पर फर्जीवाड़ा समाप्त करने के लिए पूर्ति विभाग ने 20 हजार प्रॉक्सी राशन कार्ड का सत्यापन कराया और फर्जी राशन कार्ड डिलीट करा दिए गए। इसके बाद जनगणना में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के विभाजन को ठीक कर नए सिरे से राशन कार्ड बनाने की प्रक्त्रिस्या शुरू की गई है। छूटे हुए परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है और आवेदन भी लिए जा रहे हैं। पूर्ति विभाग के मुताबिक, करीब 40 हजार नए राशन कार्ड बनेंगे। एडीएम राम सिंह ने बताया कि प्रॉक्सी राशन कार्डो का सत्यापन पूरा हो गया है। करीब 20 हजार राशन कार्डो को सूची से हटाया गया है। इसमें ज्यादातर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में समान थे। नए राशन कार्ड के लिए सर्वे शुरू कराया गया है।
जिले में पांच सौ से ज्यादा राशन की दुकानें हैं। इनकी संख्या कम करने की कवायद जारी है। करीब 10 महीने पहले शासन स्तर से पकड़े गए खाद्यान्न घोटाले के बाद 27 दुकानें हटाई गई थी। अब शहरी क्षेत्र में दुकानों की संख्या आधी करनी है। इसके लिए समायोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है।