फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   होटल त्रिदेव के अवैध निर्माण पर चलेगा हथौड़ा

होटल त्रिदेव के अवैध निर्माण पर चलेगा हथौड़ा

Sun, 02 Jun 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
होटल त्रिदेव के अवैध निर्माण पर चलेगा हथौड़ा
वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित होटल त्रिदेव में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने होटल संचालक ओंकारनाथ माहेश्वरी को तीस दिन की मोहलत दी है। वीडीए के अफ सरों ने कहा है कि निर्धारित अवधि में संचालक खुद अवैध निर्माण ध्वस्त कर ले, नहीं तो समय पूरा होने के बाद वीडीए उसे तोड़ देगा। भवन निर्माण के लिए जरूरी नियमों को दरकिनार करके सड़क से निर्धारित एरिया में पार्किंग का निर्माण कराया ही नहीं गया।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज स्थित रघुनाथ कॉम्प्लेक्स में होटल त्रिदेव का निर्माण किया गया है। आरोप है कि होटल संचालक ने वीडीए से कॉमर्शियल नक्शा पास कराते समय मानक के अनुरूप निर्माण नहीं कराया। खासकर होटल के अगले हिस्से में पार्किंग बनाने में नियम-कानून को ताक पर रख दिया। निर्धारित एरिया में पार्किंग बनी ही नहीं। इस पर वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने जांच की तो मामला सही पाया। इस पर होटल संचालक को नोटिस जारी की गई। नोटिस जारी होते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed