फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रोडवेज बस स्टैंड के पास बने फ्लाईओवर के तीन डेक टूटेंगे

रोडवेज बस स्टैंड के पास बने फ्लाईओवर के तीन डेक टूटेंगे

Mon, 03 Jun 2019 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के पास बने फ्लाईओवर के तीन डेक टूटेंगे
वाराणसी। एक बार फिर से जाम से कैंट का इलाका जूझेगा। चौकाघाट फ्लाईओवर विस्तारीकरण का कार्य इसी साल पूरा होना है। इसके लिए रोडवेज बस स्टैंड के पास बने पुराने फ्लाईओवर के तीन डेक तोड़े जाएंगे। इस दौरान रूट डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी, जिससे अन्य मार्गों पर दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन

सेतु निगम ने इसकी कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। अगस्त में डेक तोड़ने का काम शुरू होगा। इसके पहले सेतु निगम और यातायात विभाग मिलकर अंधरापुल और कैंट से आने-जाने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट करके भेजेंगे। जुलाई में इस कार्ययोजना को मूर्त रूप दे दिया जाएगा। इस काम को पूरा करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। रोडवेज बस स्टैंड के पास काम के दौरान बसों को घूमकर आना पड़ेगा। आम यात्रियों को भी सीधे के बजाय घूमकर आना पड़ेगा। इस दौरान आम जनता को जाम से भी जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, निर्माण के लिए मेरठ में तैयार हो रहे गार्डर भी दो दिन में आ जाने की संभावना है। पहले राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के पास से रोडवेज बस स्टैंड तक फ्लाईओवर बनाया गया था। अब इसका विस्तार रोडवेज बस स्टैंड से लहरतारा कैंसर अस्पताल तक किया जाना है। विस्तारीकरण का कार्य भी चल रहा है। कैंसर अस्पताल तक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे पुराने फ्लाईओवर से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए पुराने फ्लाईओवर के तीन डेक तोड़े जाएंगे। इस काम के दौरान अंधरापुल से कैंट की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सेतु निगम को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात विभाग की मदद से रूट डायवर्जन की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed