{"_id":"5cf2e2fcbdec22075c11822a","slug":"15594217374-varanasi-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई महीने में एयरपोर्ट पर जब्त किया गया आठ किलो सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई महीने में एयरपोर्ट पर जब्त किया गया आठ किलो सोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोना और विदेशी मुद्रा पकड़े जाने की घटनाएं पिछले ढाई महीने से बढ़ गई हैं। शारजाह, बैंकाक और खाड़ी देशों से आने वाले यात्रियों के पास से सोना पकड़ा जा रहा है। अब तक करीब आठ किलो सोना जब्त किया जा चुका है, जबकि 50 लाख से अधिक मूल्य की विदेशी मुद्रा मिली है। विदेशी मुद्रा और सोना लाने के सबसे ज्यादा मामले बैंकाक से आने वाले यात्रियों के हैं।
होली के त्योहार से अब तक बाहर से पूर्वांचल के अलग-अलग इलाकों में रहने और देश के अन्य हिस्सों में सोना और विदेशी मुद्रा मिलने की नौ बड़ी घटनाओं में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सतर्कता तो सामने आई है लेकिन डीआरआई और कस्टम की ओर से यह नहीं बताया गया कि पकड़े जाने के बाद आरोपियों पर क्या कार्रवाई की गई।
पूर्वांचल में वाराणसी सोना और चांदी की बड़ी मंडी के लिए जाना जाता है। इसके लिए कुछ यात्री तस्करों के कुरियर ब्वॉय का काम करते हैं। इन्हें तस्कर आने-जाने का किराया, खाना और अलग से कुछ पैसे देते हैं। तस्करों की नजर विदेश में रहने वाले भारत के उन यात्रियों पर ज्यादा रहती है, जो गरीब और नासमझ हैं। मई में सोने को मिक्सर मशीन और हथौड़ा में छिपाकर लाने की घटना को इसी तरह से देखा जा रहा है। यही कारण है कि पकड़े जाने के बाद भी कुरियर ब्वॉय गैरकानूनी तरीके से लाए गए सोने और विदेशी मुद्रा के बारे में कार्रवाई लायक जानकारी नहीं दे पाते हैं।